Sports

सोच्चिः सोचीः आखिरी मिनटों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल और इस फीफा विश्व कप की पहली हैट्रिक की मदद से पुर्तगाल ने शुक्रवार को ग्रुप बी के सबसे र्चिचत मुकाबले में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोक दिया। स्पेन की टीम 88वें मिनट तक 3-2 से आगे थी लेकिन गेरार्ड पीके की गलती से पुर्तगाल को फ्रीकिक मिली जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलकर यह अहम मुकाबला ड्रा कराया।
PunjabKesari

पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो (चौथा, 43वां और 88वां मिनट) ने जबकि स्पेन के लिये डिएगो कोस्टा (24वां और 55वां मिनट) और नाचो (58वां मिनट) ने गोल दागे। स्पेन ने पहले हाफ में एक गोल से पिछडऩे के बाद दूसरे हाफ में आक्रामक वापसी करते हुए चार मिनट के भीतर दो गोल दागकर बढत बनाई।
 PunjabKesari

कोस्टा ने 55वें मिनट में र्सिजयो बस्केट्स से गेंद लेकर पुर्तगाली डिफेंस को पूरी तरह से भेदते हुए बराबरी का गोल किया। इसके तीन मिनट बाद ही नाचो ने ऐसा गोल किया जिसे फुटबालप्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे और दुनिया के किसी भी गोलकीपर के लिये इस तरह का गोल बचाना लगभग नामुमकिन होता।
 PunjabKesari


पुर्तगाली डिफेंस ने स्पेन के पहले प्रयास को नाकाम कर दिया लेकिन नाचो ने लंबी दूरी से तूफानी शाट लगाकर पहली बार स्पेन को बढत दिलाई। इससे पहले पुर्तगाल ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दूसरे ही मिनट में उसे पेनल्टी मिली जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 से बढत दिला दी।इसके पांच मिनट बाद स्पेन ने जवाबी हमले में अच्छा मूव बनाया लेकिन डेविड सिल्वा का शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया।
 PunjabKesari

स्पेन के लिए बराबरी का गोल 24वें मिनट में डिएगो कोस्टा ने किया। पुर्तगाल के तीन डिफेंडरों को छकाते हुए कोस्टा ने बाएं कार्नर से गेंद को गोल के भीतर डाला। बराबरी के गोल के बाद से स्पेनिश खिलाडिय़ों ने शानदार ‘टिकी टाका’ फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार हमले बोले।
 PunjabKesari

अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे आंद्रे इनिएस्ता 34वें मिनट में स्पेन को बढत दिलाने के करीब भी पहुंचे लेकिन उनका शाट बाहर चला गया।
 PunjabKesari
स्पेनिश डिफेंडरों ने रोनाल्डो को बांधने की लाख कोशिशें की लेकिन 43वें मिनट में उसे पुर्तगाल को बढत दिलाने से नहीं रोक सके।
 PunjabKesari गोंजालो गुएडेस से मिले पास पर रोनाल्डो ने बायें पैर से शानदार गोल दागा और स्पेनिश गोलकीपर डेविड डि जिया एक बार फिर इसे रोकने में नाकाम रहे। स्पेन और पुर्तगाल के बीच विश्व कप में आखिरी मुकाबला 2010 में अंतिम 16 में हुआ था जब 63वें मिनट में डेविड विला के गोल की मदद से स्पेन ने जीत दर्ज की थी और आखिर में खिताब भी स्पेन के ही नाम रहा।
PunjabKesari