Sports

मुंबई: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा है कि भारतीय टीम (Team India) को महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी क्योंकि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान हमेशा नहीं खेलेंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी कब संन्यास लेंगे 

PunjabKesari, sourav ganguly photo, sourav ganguly image, सौरव गांगुली फोटो
गांगुली ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट को इसकी आदत डालनी होगी कि धोनी लंबे समय तक नहीं खेलेंगे। मेरा मानना है कि यह फैसला धोनी को ही लेना है।' उन्होंने कहा, ‘हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबाॅल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा। तेंदुलकर, लारा, ब्रैंडमेन सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।' उन्होंने हालांकि कहा कि अंतिम फैसला धोनी को ही लेना है।