Sports

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य के भविष्य पर फैसला करने के लिए अभी पर्याप्त समय है और कुछ महीनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा था कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। 

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के सवाल पर सौरव गांगुली का जवाब 

PunjabKesari, sourav ganguly photo, sourav ganguly image
दरअसल, एक प्रोग्राम में जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के भविष्य के सवाल को लेकर पुछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या होता है। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी।' धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से दूर 

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni photos
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने धोनी तब वेस्टइंडीज दौरे से आराम लेकर अपनी फौज की ड्यूटी निभाने के लिए चले गए थे। धोनी तब तक ट्रेनिंग पर रहे जब तक भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे मैच नहीं खेल लिए। वही धोनी ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ हुई  टी-20 मुकाबलों से खुद को दूर कर लिया था।