Sports

नई दिल्ली : श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शार्ट लेग में खड़े जिम्बाब्वे के केविन कसुजा के सिर पर गेंद लग गई। हालात इतने गंभीर हो गए कि उन्हें मैदान से सीधे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। दरअसल, बल्लेबाजी कर रहे कुसल मेंडिस ने एक तेज शॉट खेला था जोकि केविन के हेलमेट में जा लगा। बॉल उछली तो कार्ल मम्बा ने उसे पकड़ कुसल को आऊट करा दिया। लेकिन तभी केविन को ओर सबका ध्यान गया। उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। जहां से उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया। अब उनके सिर का स्कैन होगा।

मैच में जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी 

PunjabKesarisports
आलराउंडर सिकंदर रजा ने सात विकेट लेकर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। आफ स्पिनर रजा ने 113 रन देकर 7 विकेट लिए जिससे श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के 406 रन के जवाब में 293 रन पर आउट हो गया। जिम्बाब्वे ने इस तरह से 113 रन की बढ़त हासिल की लेकिन उसे दूसरी पारी में केविन कासुजा के बिना उतरना पड़ा जो सिर में चोट लगने के कारण मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह टिमीसेन मारूमा को लिया गया है।

जिम्बाब्वे के पास 175 रन की बढ़त
जिम्बाब्वे ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 62 रन बनाए और उसकी कुल बढ़त 175 रन की हो गई है। स्टंप उखडऩे के समय प्रिंस मासवारे 26 और रेगिस चकाबवा 14 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले रजा ने जिम्बाब्वे की तरफ से टैस्ट क्रिकेट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूर्व लेग स्पिनर पॉल स्ट्रांग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर 2000 में बुलावायो में 109 रन देकर 8 विकेट लिए थे। श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी तरफ से पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (64), धनंजय डिसिल्वा (42) और विश्व फर्नांडो (38) ही योगदान दे पाये।