Sports

जालन्धर : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने माउंट मौंगानई में खेले गए तीसरे वनडे में शानदार 62 रन बनाने के साथ ही वनडे में भारतीय सिक्सर किंग का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने अपनी शानदार पारी के दौरान 2 छक्के लगाए थे। वनडे क्रिकेट में अब उनके नाम छक्कों की संख्या 215 हो गई है। ऐसा कर उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (215 छक्के) का भारतीय रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। बता दें कि धोनी के नाम वैसे ओवरऑल 222 छक्के हैं। इनमें 7 छक्के उन्होंने एशिया इलेवन की ओर से लगाए थे। ऐसे में अगर भारत के तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने की बात हो तो अभी भी उनके छक्कों की संख्या 215 ही है।

Sixer King : Rohit sharma equal MS Dhoni Big Records

ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) : 398 मैच 351 छक्के
क्रिस गेल (वैस्टइंडीज): 284 मैच 275 छक्के
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 445 मैच 270 छक्के

PunjabKesari

एमएस धोनी (भारत): 337 मैच 222 छक्के*
रोहित शर्मा (भारत): 199 मैच 215 छक्के
एबी डीविलियर्स (द. अफ्रीका): 228 मैच 204 छक्के
ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड): 260 मैच 200 छक्के

PunjabKesari
सचिन तेंदुलकर (भारत): 463 मैच 195 छक्के
सौरव गांगुली (भारत): 311 मैच 190 छक्के
इयोन मोर्गन (इंगलैंड): 212 मैच 170 छक्के
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 375 मैच 162 छक्के
* 7 छक्के धोनी ने एशिया इलेवन की ओर से खेलते हुए लगाए थे।

रोहित ने 50+ के मामले में सहवाग को छोड़ा पीछे

Sixer King : Rohit sharma equal MS Dhoni Big Records

रेहित शर्मा ने तीसरे वनडे में अपने करियर की 39वीं फिफ्टी लगाई। ऐसा कर उन्होंने अपने ही देश के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने 251 मैचों में 38 अर्धशतक लगाए थे जबकि रोहित ने 199 मैचों में ही यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि अगर रोहित शर्मा तीसरे वनडे में शतक लगा देते तो वह भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली का 22 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ देते। रोहित के नाम अभी 199 मैचों में 22 शतक दर्ज है।