सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 - आनंद और मेक्सिम लाग्रेव के बीच रोमांचक मैच ड्रॉ

Edited By Niklesh Jain,Updated: 20 Aug, 2018 05:46 PM

sinquefield cup 2018

सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 के दूसरे राउंड में  भारतीय ग्रांड मास्टर और 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वानाथन आनंद  और फ्रांस के युवा खिलाड़ी मेक्सिम लाग्रेव के बीच खेला गया रोमांचक मुक़ाबला बराबरी पर छूटा । सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग में आनंद नें सफ़ेद मोहरो से...

सेंट लुईस , अमेरिका ( निकलेश जैन ) सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 के दूसरे राउंड में  भारतीय ग्रांड मास्टर और 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वानाथन आनंद  और फ्रांस के युवा खिलाड़ी मेक्सिम लाग्रेव के बीच खेला गया रोमांचक मुक़ाबला बराबरी पर छूटा । सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग में आनंद नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए आक्रामक रवैया अपनाया पर मेक्सिम नें भी जबाबी हमला करते हुए खेल का संतुलन बनाए रखा । 34 वी चाल तक दोनों खिलाड़ियों के राजा थोड़ी कमजोर स्थिति में नजर आ रहे थे हालांकि आनंद तब भी थोड़ी बेहतर स्थिति में थे पर मेक्सिम नें लगातार आनंद के राजा को अपने घोड़े और वजीर के तालमेल से शह देते हुए खेल को 37 वी चाल में ड्रॉ पर रोकने में सफलता हासिल कर ली । तीन अन्य मुक़ाबले आज ड्रॉ रहे अमेरिका के विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर फेबियानों करूआना नें अर्मेनिया के लेवान आरोनियन से ,अमेरिका के वेसली सो नें अमेरिका के ही हिकारु नाकामुरा से तो रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक नें अजरबैजान के ममेद्यारोव से अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले । 

मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपने खास प्रतिद्वंदी रूस के सेरगी कार्याकिन पर अपने श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए एक शानदार जीत दर्ज की । इंग्लिश ओपनिंग में 88 चाल तक चले मेराथन मुक़ाबले में कार्लसन नें जीत दर्ज की । इस जीत के बाद कार्लसन , ममेद्यारोव और अरोनियन के साथ 1.5 अंक बनाते हुए सयुंक्त पहले स्थान पर पहुँच गए है जबकि कर्जाकिन को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा और अभी तक उन्हे अपने पहले अंक की तलाश है । आनंद समेत करूआना , ग्रीशचुक ,नाकामुरा और मेक्सिम लाग्रेव 1 अंको पर खेल रहे है जबकि वेसली सो अभी 0.5 अंको पर खेल रहे है । 

 

अंक तालिका !

Rk.   Name Rtg. Nt. Pts. n

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

TB Perf.

1

GM

Mamedyarov,S

2801

1.5

2

       

½

     

1

 

1.00

2966

2

GM

Aronian,L

2767

1.5

2

     

½

         

1

0.50

2991

2

GM

Carlsen,M

2842

1.5

2

         

½

     

1

0.50

2969

4

GM

Caruana,F

2822

1.0

2

 

½

   

½

         

1.25

2767

4

GM

Grischuk,A

2766

1.0

2

½

   

½

           

1.25

2812

4

GM

Vachier-Lagrave,M

2779

1.0

2

   

½

     

½

     

1.25

2805

7

GM

Anand,V

2768

1.0

2

         

½

 

½

   

1.00

2778

8

GM

Nakamura,H

2777

1.0

2

           

½

 

½

 

0.75

2774

9

GM

So,W

2780

0.5

2

0

           

½

   

0.50

2596

10

GM

Karjakin,S

2773

0.0

2

 

0

0

             

0.00

2005

TBs: Sonneborn-Berger

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!