Sports

दुबई : देर से यहां पहुंचने के कारण अभ्यास दौर में नहीं खेल पाने वाले शुभम जगलान बुधवार को 12वीं एशिया पैसीफिक एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में पहले दिन के खेल के बाद भारतीय खिलाडिय़ों के बीच शीर्ष पर चल रहे हैं। हरियाणा के 17 साल के जगलान एक अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 24वें स्थान पर चल रहे हैं।

दुनिया के नंबर एक एमेच्योर खिलाड़ी केइता नाकजिमा और यहां दो बार के चैंपियन यूशिन लिन सहित सात खिलाड़ी चार अंडर 67 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। अन्य भारतीय खिलाडिय़ों में 16 साल के मिलिंद सोनी पार 71 के स्कोर से संयुक्त 34वें स्थान पर हैं। वह मंगलवार रात बीमार थे लेकिन इसका उनके खेल पर असर नहीं दिखा। भारत के नंबर एक एमेच्योर खिलाड़ी रोहन पाटिल एक ओवर 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 41वें स्थान पर चल रहे हैं।