स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201/7 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई। इस हार के साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल और तेज हो गए हैं, क्योंकि उनकी अगुआई में टीम इंडिया अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत सकी है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार बढ़ रहा हार का सिलसिला
हाल ही में टीम इंडिया की टी20 कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक पांच टी20 मैच खेले हैं, लेकिन जीत का खाता नहीं खुला। आयरलैंड दौरे पर टीम दोनों मुकाबले हार गई, जबकि इंग्लैंड दौरे पर पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा और अगले दो मुकाबलों में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले आईपीएल 2026 में भी पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अय्यर की टीम लगातार हार से जूझती रही और प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।
आखिरी 12 टी20 मैचों का रिकॉर्ड बेहद खराब
अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेले गए पिछले 12 टी20 मुकाबलों पर नजर डालें तो तस्वीर और भी चिंताजनक है।
IPL 2026 में आखिरी 7 मैच: सिर्फ एक जीत
भारतीय टीम की कप्तानी में पिछले 5 मैच: 4 हार और एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा।
यानी अय्यर की कप्तानी में पिछले 12 टी20 मैचों में टीमों को सिर्फ एक जीत, जबकि 10 हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इससे पहले अय्यर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था।
बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी परेशानी
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय बल्लेबाजी लगातार संघर्ष करती नजर आई है। ट्रेंट ब्रिज में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
गेंदबाजी ने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज लगातार बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव भी टीम की लय बिगाड़ रहा है।
गंभीर और अय्यर के सामने वापसी की चुनौती
मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी के सामने अब सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है। भारत के पास वापसी के लिए सिर्फ दो मैच बचे हैं। अगर टीम को सीरीज में बने रहना है तो बल्लेबाजों को इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा और अपने रोल को बेहतर तरीके से निभाना होगा। चौथे टी20 में हार भारत के लिए सीरीज समाप्त कर सकती है।