Sports

जालन्धर : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के लिए यह साल काफी खास रहा है। वह टी-20 में इस साल सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। इसके अलावा एशिया कप में जिस तरह उनका बल्ला बोला उससे उनके फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में भी धवन इसी तरह धमाल मचाएंगे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ब्रेक के दौरान धवन की एक वीडियो सोशल साइट्स पर खासा धूम मचा रही है। धवन अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर की उक्त वीडियो में अपने बेटे जोरावर धवन (Zoravar Dhawan) के साथ मस्ती करते दिखते हैं। वीडियो में सबसे पहले जोरावर फन एक्टिविटी के तहत स्पंज से भरे एक बॉक्स में छलांग लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद धवन भी उक्त बॉक्स में छलांग लगाते दिखते हैं। 

शिखर धवन ने लिखा- हैप्पी चिल्ड्रन डे

PunjabKesarisports, shikhar dhawan family photos, Zoravar Dhawan, Ayesha Mukherjee

धवन ने वीडियो के साथ एक संदेश भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अपने अंदर के बच्चे को कभी मारना नहीं चाहिए। हैप्पी चिल्ड्रन डे। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग दिल तो बच्चा है जी... भी पोस्ट किया है। धवन की उक्त पोस्ट को कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख व्यू मिल चुके थे। 

देखें वीडियो-

शिखर धवन परिवार के साथ 

PunjabKesarisports, shikhar dhawan family photos, Zoravar Dhawan, Ayesha Mukherjee

शिखर धवन ने भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) के साथ 2013 में शादी की थी। आयशा मुखर्जी तलाकशुदा थीं। पहली शादी से उनकी दो बेटियां रिहा (Rhea Dhawan) और आलिया (Aliyah Dhawan) हैं। धवन से शादी के बाद दोनों के घर बेटे जोरावर का जन्म हुआ था। धवन पूरी फैमिली के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के विभिन्न दौरों के दौरान अक्सर घूमते दिखाई देते हैं।