Sports

डिगबोई : इंडियन ऑइल सर्वो मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में गौरव प्रताप सिंह को पछाड़ कर गत विजेता शमीम खान ने अपना खिताब बचा लिया है। चौथे दिन के खेल के बाद दिल्ली के शमीम ने (70-70-65-74) और नोएडा के गौरव (72-68-69-70) का स्कोर एक समान नौ अंडर 279 का था।
शमीम ने तीसरे अतिरिक्त होल में गेंद डाल कर खिताब अपने नाम कर लिया। चंडीगढ़़ के हरेन्द्र गुप्ता 8 अंडर-280 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शमीम के लिए डिगबोई गोल्फ लिंक्स में यह तीसरा खिताब है। उन्होंने पिछले साल भी वीर अहलावत को प्लेऑफ में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से वह 2018 पीजीटीआई ऑडर ऑफ मेरिट में 15वें से आठवें स्थान पर आ गए।