Sports

जालंधर : कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय देकर आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अब यूटर्न ले लिया है। अफरीदी का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि पाकिस्तान से अपने चार प्रांत नहीं संभल रहे, इसलिए कश्मीर को आजाद देश बना दीजिए। उन्होंने बयान को तोड़-मरोड़ मरोड़कर पेश करने के लिए भारतीय मीडिया को आड़े हाथों लिया। साथ ही, कहा कि उनके वीडियो क्लिप को पूरा नहीं दिखाया गया।

 

अफरीदी ने कहा था पाकिस्तान से अपने 4 प्रांत नहीं संभलते

Sports

अफरीदी ने बीते दिनों लंदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि कश्मीर में कत्लेआम हो रहा है। चाहिए यह कि कश्मीर न भारत को दिया जाए न ही पाकिस्तान को, क्योंकि पाकिस्तान से तो अपने ही चार प्रांत नहीं संभाले जाते। ऐसे में, अच्छा है कि कश्मीर को अलग देश बना दिया जाए, ताकि वहां खून-खराबा न हो और इंसानियत बची रहे। लेकिन अब अफरीदी ने ट्वीट के जरिए इस पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा है- "मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत लिया। मैं अपने देश के लिए जुनूनी हूं और कश्मीरियों के संघर्षों की बहुत इज्जत करता हूं। मानवता को जीवित रहना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार मिलना चाहिए।"

मैंने जो कहा वह क्लिप में है ही नहीं : अफरीदी 

Sports

अफरीदी ने एक और ट्वीट में लिखा है- "मेरी क्लिप अधूरी और मुद्दे से बाहर की है, क्योंकि इससे पहले जो कहा, वो उसमें है ही नहीं। कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे के तहत है। संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए। मेरे साथ हर पाकिस्तानी कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन करता है। कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है।" 

कश्मीर को लेकर बयानों पर विवादों में रहते हैं अफरीदी

Sports

बता दें कि अफरीदी पहले भी कश्मीर को लेकर दिए अपने बयानों को लेकर आलोचना झेल चुके हैं। भारत में जब पिछली बार वर्ल्ड टी20 कप का आयोजन हुआ था, तब अफरीदी ने कहा था कि कश्मीर के लोगों ने आकर पाकिस्तान टीम की हौसला अफजाई की थी। मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। अफरीदी इसके अलावा भी समय-समय पर कश्मीर की आजादी को लेकर ट्वीट करते रहते हैं।