Sports

लंदन : फीफा विश्व में भाग ले रही इंग्लैंड टीम के प्रशंसकों ने आनलाइन वोटिंग में ‘‘सेंड अस विक्टोरियस’’ स्लोगन को चुना है जिससे खिलाडिय़ों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ गया है। इस स्लोगन का चयन एक ऑनलाइन मतदान से किया गया जिसमें प्रशंसकों ने सबसे ज्यादा मत ‘‘सेंड अस विक्टोरियस’’ को दिए। इस मतदान में ‘‘ड्राईव फारवर्ड एज वन’’ एवं ‘‘प्राइड। पैशन। टूगेदर। जैसे स्लोगन को ‘‘सेंड अस विक्टोरियस’’ ने पीछे छोड़ दिया। 
इंग्लैंड विश्व कप में ग्रुप जी में शामिल है जिसमें बेल्जियम , पनामा और ट््यूनीशिया की टीमें भी है। इन टीमों का स्लोगन भी काफी दमदार है। बेल्जियम का स्लोगन है ‘‘रेड डेविल्स ऑन ए मिशन’’ तो वहीं ट््यूनिशिया का स्लोगन है ‘‘रशिया हेयर कम्स द ईगल्स, हैंड इन हैंड प्लेयर्स एंड फैन्स’’। पनामा के स्लोगन में देश की पहचान पनामा नहर की झलक है। उनका स्लोग्न ‘‘ पनामा द फोर्स आफ टू सीज’’ है।