Sports

नई दिल्लीः हाॅकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए आज 21 खिलाडिय़ों का चयन किया। शिविर कल से आगरा के एकलव्य स्पोट्स स्टेडियम में लगाया जाएगा। खिलाड़ी 24 फरवरी तक एक साथ अभ्यास करेंगे।         

हाॅकी इंडिया के हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जान ने कहा, ‘‘यह युवा ओलंपिक खेल क्वालीफायर्स के लिये अभ्यास शिविर है। यह टूर्नामेंट फाइव ए साइड होगा इसलिए हम 12 खिलाडिय़ों की टीम का चयन करेंगे और चार स्टैंड बाई रखेंगे।’’         

राष्ट्रीय शिविर के लिए चुनी गई खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

गोल कीपर: खुशबू (हॉकी भोपाल), बिच्छू देवी खरबीम (एमपी हॉकी अकादमी)         

रक्षा पंक्ति : प्रियंका (हॉकी हरियाणा), सलीमा टेटे (हॉकी झारखंड), उमरा (हॉकी हिमाचल), एंटिम (हॉकी हिमाचल), इशिका चौधरी (एमपी हॉकी अकादमी)।         

मध्य पंक्ति : मंजू चौरसिया (हॉकी हिमाचल), बलजीत कौर (हॉकी पंजाब), साधना सेंगर (एमपी हॉकी अकादमी), जीवन किशोरी टोप्पो (हॉकी गंगपुर ओडिशा), प्राणंजली टोप्पो (हॉकी गंगपुर ओडिशा), चेतन राठी (नेशनल हॉकी अकादमी) , प्रीति (नेशनल हॉकी अकादमी)।   

अग्रिम पंक्ति : संगीता कुमारी (हॉकी झारखंड), दीपिका सोरेंग (हॉकी झारखंड), मुमताज खान (हॉकी उत्तर प्रदेश), लाल रिंडिकी (हॉकी मिजोरम), जानबाबी प्रधान (हॉकी गंगपुर ओडिशा), अमृतपाल कौर (हॉकी चंडीगढ़), रीत (हॉकी हरियाणा)।