Sports

अहमदाबाद : मेजबान भारत अपना 1000 वां वनडे मैच रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगा। भारत ने अब तक 999 वनडे मैच खेले हैं और 518 जीत दर्ज की हैं। उसे 431 हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से 9 मैच टाई पर समाप्त हुए हैं जबकि 41 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम के वनडे सफर के कुछ आंकड़े और तथ्य  -

टीम उपलब्धि

  • उच्चतम स्कोर - 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 50 ओवरों में पांच विकेट पर 418 रन।
  • सबसे कम स्कोर - 29 अक्टूबर 2000 को श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में 26.3 ओवरों में 54 रन पर ऑल आउट।
  • सबसे बड़ी जीत - 19 मार्च, 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ 257 रन।    

व्यक्तिगत उपलब्धियां बल्लेबाजी में

  •  सर्वाधिक मैच - सचिन तेंदुलकर - 463।
  • सर्वाधिक रन - सचिन तेंदुलकर - 18,426 रन। 
  • उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर - रोहित शर्मा 264 बनाम श्रीलंका 13 नवंबर, 2014 को कोलकाता में।
  • सर्वाधिक शतक - सचिन तेंदुलकर - 49।
  • सर्वाधिक अर्धशतक - सचिन तेंदुलकर - 96। 
  • सर्वाधिक शून्य का स्कोर - सचिन तेंदुलकर - 20।
  • एक सीरीज में सर्वाधिक रन - सचिन तेंदुलकर - 673, 2003 विश्व कप,  दक्षिण अफ्रीका।
  • सर्वोच्च स्ट्राइक रेट - जहीर खान - 290.0 बनाम जिम्बाब्वे, 8 दिसंबर 2000 को जोधपुर में।

व्यक्तिगत उपलब्धियां गेंदबाजी में

  • सर्वाधिक विकेट - अनिल कुंबले - 334 विकेट।
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े - स्टुअर्ट बिन्नी - 4 रन देकर 6 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ 17 जून 2014 को मीरपुर में।
  • सीरीज में सर्वाधिक विकेट: जहीर खान - 21 विकेट - विश्व कप 2011, भारत में।
  • एक मैच में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड: भुवनेश्वर कुमार 106 रन देकर एक विकेट, बनाम दक्षिण अफ्रीका,25 अक्टूबर 2015 को मुंबई में।

विकेटकीपर द्वारा उपलब्धियां

  • विकेटकीपर का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड : महेन्द्र सिंह धोनी - 438 (318 कैच, 120 स्टंपिंग)।
  • एक मैच में विकेटकीपर के द्वारा सर्वाधिक विकेट में योगदान : महेन्द्र सिंह धोनी - 6 (5 कैच, एक स्टंप) बनाम इंग्लैंड दो सितंबर, 2007 को लीड्स में।
  • सीरीज में विकेटकीपर के द्वारा सर्वाधिक विकेट में योगदान: महेन्द्र सिंह धोनी - 21 (19 कैच, 2 स्टंपिंग) - 2007/08 में ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज (ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया)।

फिल्डर द्वारा उपलब्धियां

  • सर्वाधिक कैच - मोहम्मद अजहरुद्दीन - 156 कैच।
  • एक सीरीज में सर्वाधिक कैच - वीवीएस लक्ष्मण - 12 - वीबी ,सीरीज 2003-04) (ऑस्ट्रेलिया, भारत, जिम्बाब्वे)।

पहले विकेट से लेकर 10वें विकेट लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

  • * पहला विकेट - 258 - सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली बनाम केन्या में 24 अक्टूबर, 2001 को पार्ल (द.अफ्रीका) में।
  • दूसरा विकेट - 331 - सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - बनाम न्यूजीलैंड, आठ नवंबर को हैदराबाद (डेक्कन) में।
  • तीसरा - 237 (अटूट) - राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर - बनाम केन्या, 23 मई 1999 को ब्रिस्टल में।
  • चौथा विकेट - 275 (अटूट) मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा बनाम जिम्बाब्वे, नौ अप्रैल, 1998 को कटक में।
  •  पांचवां विकेट -223 - मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा बनाम श्रीलंका 17 अगस्त, 1997 को कोलंबो में।
  • छठा विकेट - 160 - अंबाती रायुडू और स्टुअर्ट बिन्नी बनाम जिम्बाब्वे 10 जुलाई, 2015 को हरारे में। 
  • सातवां विकेट - 125 (अटूट) - महेंद्र सिंह धोनी और रविचंद्रन अश्विन बनाम पाकिस्तान 30 दिसंबर, 2012 को चेन्नई में। 
  • आठवां विकेट- 100 (अटूट) - महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार बनाम श्रीलंका 24 अगस्त 2017 को पल्लेकेले में।
  • नौवां विकेट 126 (अटूट) - कपिल देव और सैयद किरमानी बनाम जिम्बाब्वे बनाम 18 जून 1983 को टनब्रिज वेल्स में।
  • दसवां विकेट 64 - हरभजन सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी बनाम इंग्लैंड तीन सितंबर को ओवल में।

कप्तानों की सूची (50 से अधिक मैचों में टीम का नेतृत्व करने वाले)

  •  कपिल देव (1982 से 1987) : 74 मैच (39 जीत, 33 हार, दो का नतीजा नहीं) 
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990 से 1999) : 174 मैच (90 जीत, 76 हार, दो टाई और 6 का नतीजा नहीं निकला)
  • सचिन तेंदुलकर (1996-2000) : 73 मैच - 23 जीते, 43 हारे, एक टाई, 6 का नतीजा नहीं।
  • सौरव गांगुली (1999-2005) : 146 मैच – 76 जीत, 65 हार, 5 का नतीजा नहीं।
  • राहुल द्रविड़ (2000-2007) :  79 मैच – 42 जीत, 33 हार, 4 का नतीजा नहीं।
  • महेन्द्र सिंह धोनी (2007-2018): 200 मैच- 110 जीत, 74 हार, 5 टाई, 11 का नतीजा नहीं। 
  • विराट कोहली (2013-2021) 95 मैच – 65 जीत, 27 हार, एक टाई, 2 नतीजा नहीं। 
  • कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच- महेन्द्र सिंह धोनी - 200 मैच (110 में जीत, 75 में हार, पांच टाई, 11 के नतीजे नहीं निकले)