Sports

जकार्ता/ पालेमबांगः अठारहवें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले दिन विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है। 

(सभी भारतीय समय अनुसार)
निशानेबाजी: 

महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालीफिकेशन: सुबह सात बजे : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर। 

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन: सुबह आठ बजे: अपूर्वी चंदेला, रवि कुमार।

पुरुष ट्रैप स्पर्धा : आठ बजे: मानवजीत सिंह संधू, लक्ष्मी।

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन: सुबह 10 बजे: मनु भाकर, अभिषेक वर्मा।

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 12 बजे। 

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 3:20 बजे ।      

कुश्ती: 

पुरुषों फ्रीस्टाइल 74 किग्रा: सुबह 11:40 बजे: सुशील कुमार बनाम एडम बतिरोव (बहरीन)। 

पुरुषों फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम: दोपहर 12:30 बजे: संदीप तोमर बनाम नजरोव रुस्तम (तुर्कमेनिस्तान)।

पुरुषों फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम: दोपहर एक बजे: बजरंग पुनिया बनाम खासनोव सिरोजिद्दीन (उजबेकिस्तान)।

पुरुषों फ्रीस्टाइल 86 किलो: दोपहर दो बजे : पवन कुमार बनाम हेंग वूथे (कंबोडिया)।

पुरुषों फ्रीस्टाइल 97 किलो: दोपहर 2:30 बजे :मौसम खत्री।          

तैराकी: सुबह आठ बजे से शुरू

पुरुष: 200 मीटर फ्रीस्टाइल: सौरभ संगवेकर।

पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: अरविंद मनी।

पुरुष: 200 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश।

पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज।      

बैडमिंटन: 

पुरूष टीम प्रतियोगिता : दोपहर एक बजे: भारत बनाम मालदीव      

टेनिस: सुबह नौ बजे से शुरू 

पुरुष एकल: प्रजनेश गुनेश्वरन और रामकुमार रामनाथन।

महिला एकल: अंकिता रैना और करमन कौर थांडी।

मिश्रित युगल: दिविज शरण एवं करमन कौर थांडी, रोहन बोपन्ना एवं अंकिता रैना।
     
बास्केटबॉल:

महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह नौ बजे: भारत बनाम चीनी ताइपे। 

हाकी:

महिला पूल मैच: शाम 6:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया। 

हैंडबाल:

महिला ग्रुप मैच: दोपहर तीन बजे भारत बनाम चीन ।

कबड्डी:

महिला ग्रुप मैच: सुबह आठ बजे: भारत बनाम जापान ।

पुरुष ग्रुप मैच: दोपहर एक बजे : भारत बनाम बांग्लादेश ।

पुरुषों ग्रुप मैच: शाम छह बजे: भारत बनाम श्रीलंका ।          

वुशु:

पुरुषों का चांगक्वैन फाइनल: सुबह आठ बजे मयंग्लंबम सूरज सिंह । 

महिला ताइजुकान एवं ताइजिजियन: लीमापोकम सानतोम्बी चानू ।

महिला सैंडा 52 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : शाम छह बजे: यमनाम सनथोई देवी बनाम इलाहे मानसोरयान समिरौमी (ईरान) ।

पुरुषों सैंडा किग्रा राउंड (अंतिम 32 मुकाबला) : संतोष कुमार बनाम लिन थू रेन(म्यांमा) । 

पुरुषों का सैंडा 70 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : प्रदीप कुमार बनाम मिर्जोडाोरखोन खुर्शेडोजोदा (ताजिकिस्तान) ।

नौकायन:

पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स: सुबह आठ बजे: दत्तू बाबन भोकनाल ।

पुरुषों की युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 7:50 बजे: ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह ।

महिला युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 9:10 बजे: स्याली राजेंद्र शेलेक और पूजा सांगवान ।

पुरुषों की युगल हीट: सुबह 8:30 बजे: मालकीत सिंह और गुरिंदर सिंह ।

महिला युगल हीट: सुबह 8:40 बजे: डुंग डुंग संजुक्ता और हरप्रीत कौर ।

पुरुषों की लाइटवेट फोर हीट्स: सुबह 10 बजे :भोपाल सिंह, प्रणय गणेश नौकरकर, तेजश शिंदे, जगवीर सिंह ।

सेपकटेकरा:

पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया ।

महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया ।      

ताइक्वांडो: सुबह 7:40 बजे 

महिला टीम पूमसेई (अंतिम 16 मुकाबला): भारत बनाम थाईलैंड।

वालीबॉल:

महिला पूल मैच: दोपहर 2:30 बजे :भारत बनाम दक्षिण कोरिया।