Sports

नई दिल्ली: सत्येंद्र सिंह के पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण और संजीव राजपूत के रजत पदक सहित भारत ने आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन सोमवार को समाप्त हुई राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना अभियान छह स्वर्ण सहित 20 पदकों के साथ समाप्त किया। भारत ने एक सप्ताह चली इस प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीते।

इनमें एक स्वर्ण और एक रजत शॉटगन स्पर्धाओं से है जबकि बाकी राइफल और पिस्टल स्पर्धाओ से हैं। सत्येंद्र और संजीव के अलावा चैन सिंह ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में आठ निशानेबाजों के लिए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। सत्येंद्र 1162 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने प्रोन में 400 में से 394 का स्कोर कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।