Sports

नई दिल्ली : रणजी सीजन के दौरान मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का बल्ला खूब रन उगला रहा है। जोरदार फॉर्म में चल रहे सरफराज ने अब मध्य प्रदेश के खिलाफ 177 रन की पारी खेली है। सरफराज के बल्ले से पिछले 4 मैचों में यह तीसरा शतक निकला है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ वह नाबाद 301, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 226, सौराष्ट्र के खिलाफ 78 रन बना चुके हैं। 

Sarfaraz Khan in strong form, re-imposed hundred after double-double century

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान टॉस जीतकर मुंबई पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। ओपनर आकर्षित गोमेल ने शतक लगाकर मुंबई को मजबूती दी। हालांकि मुंबई की टीम ने एक समय महज 73 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन ऐसे समय में आकर्षित ने सरफराज के साथ मिलकर करीब 300 रनों से साझेदारी की। आकर्षित ने 240 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 122 रन बनाए।

मुंबई ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 85 ओवरों में 352 रन बना लिए हैं। सरफराज 204 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्के लगाकर 169 रन बनाए थे। दूसरे दिन जब मुंबई की ओर से सरफराज बल्लेबाजी करने आए तो वह अपने कुल स्कोरों में आठ रन ही और जोड़ पाए और 177 पर आऊट हो गए। बता दें कि सरफराज इस रणजी सीजन में तीन बार 150 का आंकड़ा छू चुके हैं। 

Sarfaraz Khan in strong form, re-imposed hundred after double-double century

वहीं मध्यप्रदेश के सभी बॉलर महंगे साबित हुए। तेज गेंदबाज गौरव यादव ने जहां 16 ओवरों में 79 रन दिए तो वहीं, रवि यादव ने 15 ओवरों में 54 रन गंवा दिए। मध्यप्रदेश की ओर से कुलदीप सेन ने 67 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शुभमन शर्मा को भी 34 रन देकर एक विकेट मिला।