Sports

नई दिल्ली : लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटे संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया चौथा टी-20 अच्छा नहीं गया। रोहित को आराम देने के चलते संजू को बतौर ओपनर मौका दिया गया था लेकिन वह केवल आठ रन ही बना पाए। हालांकि इस दौरान संजू एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना गए। यह रिकॉर्ड था लगातार 2 टी-20 में 5 या उससे कम गेंदों पर एक-एक छक्का मारने का। सैमसम ने इससे पिछले मैच में भी पहली गेंद पर सिक्स लगाया था। बहरहाल देखें कौन-कौन से बल्लेबाज दो मैचों में कम से कम गेंदें खेलकर सिक्स लगा चुके हैं। 

लगातार दो मैच में कम गेंद खेल कर छक्के लगाने का रिकॉर्ड 

डैरेन सैमी बनाम न्यूजीलैंड, 2014
शाहिद अफरीदी बनाम जिम्बाब्वे, 2015
मोहम्मद नबी बनाम आयरलैंड, 2018
संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, 2020
(संजू सैमसन केवल तीसरा टी-20 मैच खेले हैं)

संजू सैमसन की ऋषभ पंत के साथ ट्रोलिंग 

वहीं, संजू सैमसन के विफल होने के कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई। खास तौर पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ उनकी फोटोज जोड़कर मीम बनाए गए। देखें कुछेक ट्विट्स-