Sports

गोल्ड कोस्ट: भारत की संजीता चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। संजीता ने 192 किलोग्राम उठाया और भारत्तोलन में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन गुरूवार को महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में विश्व रिकार्ड प्रदर्शन के साथ कुल 196 किग्रा भार उठाकर भारत की झोली में इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक डाला था।