Sports

नई दिल्लीः भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने फैंस को जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। सानिया मुंबई एयरपोर्ट पर बेबी बम्प के साथ नजर आईं। वह बिल्कुल अलग लग रहीं थी। सानिया ने ढीला सलवार-कुर्ता आैर चश्मा पहना हुआ था, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल लग रहा था। 

हाल ही में सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडेल से एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- बेबी मिर्जा मलिक। बता दें कि साल सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की।
 PunjabKesari

शादी के 8 साल बाद सानिया-शोएब को अभी तक कोई संतान नहीं हुई है, ये दोनों की पहली संतान होगी। गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात के मुद्दे पर बोलते हुए सानिया ने कहा था कि वह और उनके पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं। वो उसका सरनेम मिर्जा मलिक रखना चाहते हैं।