Sports

सियोंगनाम (कोरिया): भारत के अजीतेश संधू आज यहां 37वीं जीएस कालटेक्स माएकयंग ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। मुश्किल हालात में उन्होंने बर्डी-बर्डी से शुरूआत की जिससे वह एकल बढ़त बनाये थे लेकिन तीसरे में बोगी व पांचवें में डबल बोगी के बाद 17 वें और 18 वें होल में बोगी कर बैठे।

तीन ओवर 74 के कार्ड के बावजूद वह दो कोरियाई गोल्फरों ली सांगहाई और पार्क सांगहुन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। एक अन्य भारतीय स्टार गगनजीत भुल्लर इवन पार 71 के कार्ड से संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। शिव कपूर संयुक्त 13 वें लेकिन एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त नौंवे से संयुक्त 57 वें स्थान पर हैं। अर्जुन अटवाल संयुक्त 68 स्थान पर हैं।