Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा आए दिन कोई न कोई डांस वीडियो शेयर कर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में धनश्री ने एक और डांस वीडियो शेयर किया है जिसके बाद लोग यह कहते हुए नजर आए कि हर गाने पर एक जैसा ही डांस करती है। 

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर दस बहाने करके ले गए दिल गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने लिखा, दस बहाने कहो या दस वजह, मुझे वास्तव में अपनी क्लास की याद आती है। ये एनर्जी सब कह रही है। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा, यह कोरियोग्राफी वास्तव में काफी कम थी व और अधिक की जरूरत थी। धनश्री के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। 

 

धनश्री के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, एनर्जी लेवल कमाल का है लेकिन कोरियोग्राफी साधारण है। एक और यूजर ने लिखा, गाना कुछ और है और डांस कुछ और हो रहा है। यूजर ने आगे लिखा, चेहरा इतना अच्छा है तो गाना में ऐसा मुंह क्यों बनाती हो। आपको डांस के लिए सही गाने को चुनना चाहिए। एक महिला यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, हर गाने पर एक जैसा ही डांस रहता है, नया कुछ नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट्स में कहा, आपकी एनर्जी बड़ी हाई है लेकिन मुझे लगता है कि आप हर गाने में एक जैसा ही डांस करती हो। आपके स्टेप्स में भी कोई फर्क नहीं है। 

गौर हो कि चहल और धनश्री की सगाई पिछले महीने हुई थी और दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी। धनश्री डाॅक्टर, युट्यूबर, कोरियोग्राफर है और मुंबई में अपनी एक डांस अकादमी चलाती हैं।