Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद अपने परिवार संग छुट्टियां मना रहें हैं। धोनी आईपीएल के तुरंत बाद पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गए हुए थे और तब से ही धोनी और उनका परिवार वहीं छुट्टियां मना रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए हुए पलों को शेयर करती रहती हैं। 

PunjabKesari

साक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह दुबई के फॉर्म पार्क में बेटी जीवा के साथ मौज मस्ती करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। इन तस्वीरों में साक्षी जानवरों को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। जिसमें वह कभी भालू,जिराफ और कभी मगरमच्छ को कुछ ना कुछ खाने के लिए दे रही हैं। एक तस्वीर में तो वह शेर के बच्चे को पकड़े हुए हैं और उसे बोतल से दूध पिला रही है। 

PunjabKesari
  
साक्षी ने इसके साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में साक्षी अपने मुंह में पत्ते को रखती हैं जिसके बाद जिराफ उनके मुंह से निकाल कर खा लेता है। इसके बाद वह भालू को भी अपने हाथ से खाना खिलाती हैं। साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

गौर हो कि साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वह अपनी सोशल लाइफ को शेयर करना पसंद करती हैं। वहीं उनके पति और पूर्व दिग्गज खिालड़ी धोनी सोशल मीडिया से उतनी ही दूरी बनाकर रखते हैं। धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं लेकिन साक्षी और उनकी बेटी जीवा अक्सर ही कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। 

PunjabKesari