Sports

जकार्ता : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स महिला एकल मुकाबले में चाइना की हि बिंगजियाओ को हराकर फाइल्स में जगह बना ली है। साइना ने वर्ल्ड नम्बर 7 खिलाड़ी बिंगजियाओ को 18-21, 21-12, 21-18 से हराकर फाइल्स में अपनी जगह पक्की की। गौर हो कि पिछली बार भी साइना इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।

PunjabKesari

अब साइना का सामना स्पेन की तीन बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन या चीन की चेन युफेइ से होगा। साइना ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता और डेनमार्क, इंडोनेशिया मास्टर्स तथा सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।