Sports

हुरगादा (मिस्र) : सेनेगल और लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने को मिस्र में भव्य कार्यक्रम में मंगलवार को पहली बार अफ्रीका का 2019 का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया। सेनेगल के 27 साल के सादियो माने ने लीवरपूल टीम के अपने साथी मिस्र के मोहम्मद सालेह और मैनचेस्टर सिटी के अल्जीरिया के रियाद महरेज को पछाड़ा।

सालेह पिछले दो साल से यह पुरस्कार जीत रहे थे। माने सेनेगल के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया। इससे पहले 2001 और 2002 में अल हाजी दियोफ को अफ्रीका का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। माने ने 2019 में 61 मैचों में 34 गोल दागने के अलावा 12 गोल करने में मदद की।