Sports

नई दिल्ली : पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए यूएई से सीधा पाकिस्तान पहुंचे विंडीज क्रिकेटर शेरफेन रुदरफोर्ड पहले तो मुंबई इंडियंस की जैकेट और मास्क पहनने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। फिर एक दिन  बाद जब रुदरफोर्ड कराची किंग्स के लिए खेलने मैदान पर उतरे तो उनके ग्लव्स भी मुंबई इंडियंस के होने के कारण इंटरनेट पर ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। क्रिकेट फैंस ने कराची किंग्स प्रबंधन की खिलाडिय़ों को मूलभूत सेवाएं ही न देने पर खूब लताड़ लगाई। 

मुलतान सुलतान के खिलाफ खेले गए इस मैच में रुदरफोर्ड ने जो ग्लव्स पहने थे उसपर एमआई यानी मुंबई इंडियंस लिखा था। पहले जैकेट और मास्क एमआई के। ऊपर से मैच के दौरान भी एमआई के ग्लव्स पहने होने के कारण उनकी खूब ट्रोलिंग हुई। 

बहरहाल, कराची किंग्स ने रुदरफोर्ड को सुपर ओवर में उतारा था। रुदरफोर्ड शरजील के साथ बल्लेबाजी करने उतरेे थे। उन्होंने चौथी बॉल पर चौका तो पांचवीं पर छक्का लगाकर कराची को 13 रन तक पहुंचाया। इसके बाद मुलतान की टीम छह रन से मैच हार गई। मोहम्मद आमिर अपनी टीम के लिए एक ओवर में 13 रन बचाने में सफल रहे थे।