Sports

जालन्धर : 5 साल पहले पहली पत्नी ल्यूडमिला से तलाक ले चुके रूसी राष्ट्रपति व्हादिमीर पुतिन ने जिम्नास्टिक खिलाड़ी एलीना काबायेवा के साथ जल्द शादी करने का खुलासा कर सभी को चौका दिया है। 2004 के एथैंस ओलिम्पिक में जिन्मास्टिक का गोल्ड जीतकर लौटीं तभी उनकी मुलाकात पुतिन से हुई। पूरी दुनिया एलीना काबायेवा को पुतिन की गर्लफ्रैंड कहती है।

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon

रूस में भी दबी जुबान से लोग मानते हैं कि उनके और पुतिन के बीच अच्छे संबंध हैं। कहा तो यहां तक जाता रहा है पुतिन से उनके दो बच्चे भी हैं। करीब 2 साल पहले भी चर्चाएं थीं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। गाहे बगाहे वो पुतिन के साथ देखी जाती हैं। हालांकि दोनों के बीच उम्र का अंतर 31 सालों का है। पुतिन 66 साल के हैं तो एलीना 35 की।

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon

 

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon

 

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon

बताया जाता है कि एलीना को पसंद नहीं था कि पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने। दरअसल उन्हें अपनी प्राइवेट लाइफ खत्म होने का खतरा बन आया था इसको लेकर वह सारा दिन रोती रहती थी। बता दें कि पुतिन की पहली पत्नी ल्यूडमिला पेशे से एयरहोस्टेस थीं। 1983 में उनकी शादी हुई थी। ल्यूडमिला से पुतिन की 2 बेटियां है, दोनों रूस में ही बेहतर पदों पर हैं।

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon

Russian President Vladimir Putin marry Gymnast Alina kabaeva soon