Sports

सोच्चिः रूस में खेले जा रहे 21वें फीफा विश्वकप में शनिवार को मेजबान रुस और क्रोएशिया के बीच क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया। क्रोएशिया ने मेजबान रूस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्रोएशिया का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से होगा। मैच के निर्धारित 90 मिनट के वक्त में दोनों टीमों का गोल स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद रूस और क्रोएशिया को 15-15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में क्रोएशिया की ओर से डमागोज विदा ने गोल कर रूस पर 2-1 की बढ़त दिलाई। रूस ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में गोल कर क्रोएशिया की बराबरी की। रूस की ओर से मारियो फगेयुरिया फर्नाडीज ने गोल कर क्रोएशिया की बराबरी कराई।

PunjabKesari

रूस और क्रोएशिया के बीच मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकाला गया। पेन्लटी शूटआउट में क्रोएशिया ने मेजबान रूस को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। रूस ने पेनल्टी शूटआउट में दो मौके गंवाए, जिसका फायदा क्रोएशिया ने उठाया।

PunjabKesari

रूस की ओर से डेनिस चेरीशेव ने मैच के पहले हाफ के 31वें मिनट में गोल कर रूस को क्रोएशिया पर 1-0 से बढ़त दिलाई। डेनिस को साथी खिलाड़ी ए. डेज्युबा ने गेंद पास की और डेनिस ने गेंद को गोल पोस्ट किक कर टीम को बढ़त दिलाई।

PunjabKesari

वहीं क्रोएशिया ने मैच में वापसी करते हुए 39वें मिनट में गोल कर रूस की 1-1 से बराबरी की। क्रोएशिया की ओर से आंद्रेज क्रमैरिक ने गोल कर रूस की बराबरी पर ला दिया। आंद्रेस को साथी खिलाड़ी एम. मैंड्युजिक ने गेंद पास की और आंद्रेज ने गेंद पर हैडर लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में धकेल कर रूस की बराबरी की।

PunjabKesari