Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस को 159 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल दर्ज कर ली। मुंबई ने 19.2 ओवर में 161 रन बनाकर पहली जीत दर्ज की।

राजस्थान रॉयल्स (पहली पारी)

  • पहले बल्लेबाजी के लिए आई राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। पडिक्कल ऋतिक शौकीन ने 15 रन पर आउट किया।
  • इसके बाद दूसरा विकेट कप्तान संजू सैमसन का गिरा। संजू सैमसन 7 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर टिम डेविड को कैच थमा बैठे। 
  • डेनियल सैम्स ने डेरिल मिचेल को 17 रन पर आउट करके टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
  • टॉप फॉर्म में चल रहे जोस बटलर ने इस मैच में भी अपने बल्ले का कमला दिखाया। बटलर ने ऋतिक के ओवर की पहली 4 गेंदों पर 4 छक्के जड़ दिए। दो गेंदों बाद ही वह छक्का लगाने के चक्कर में बाउंड्री के पास पकड़े गए। बटलर ने 52 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
  • इसके बाद रिले मेरेडिथ ने रियान पराग को आउट कर मुंबई इंडियंस को 5वीं सफलता दिलाई।
  • तेजी से रन बटोर रहे अश्विन को रिले मेरेडिथ ने 21 रन पर आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की। अश्विन 9 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस (दूसरी पारी)

  •  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने जन्मदिन के मौके पर भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। रोहित शर्मा 2 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। 
  • ट्रेंट बोल्ट ने खराब फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को 26 रन पर आउट कर राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई। ईशान ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया। 
  • दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार इस दौरान अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, तिलक भी उनका अच्छा साथ देते नजर आए। 
  • मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा। सूर्यकुमार यादव 39 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।
  • लगातार अच्छी पारी खेल रहे तिलक वर्मा इस मैच में भी शानदार लय में दिखे। प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को 35 रन पर आउट किया। उन्होंने अपना पारी के दौरान एक चौके और 2 छक्के लगाए। 
  • आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर किरोन पोलार्ड कैच आउट हो गए। पोलार्ड 14 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। 

 

प्लेइंग 11 

राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।