Sports

न्यूयॉर्कः पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अमेरिका के राष्ट्रपति ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह मौजूदा राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी. सोउसा के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए लड़ रहे हैं। ट्रंप का जवाब देते हुए मार्सेलो ने कहा कि पुर्तगाल बिल्कुल भी अमेरिका की तरह नहीं है।

PunjabKesari

बुधवार को ट्रंप और मार्सेलो के बीच विश्व कप के बारे में चर्चा हुई थी। मार्सेला वर्तमान में वाशिंगटन के अधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनीतिक संस्कृति के अंतर को दर्शाया। ट्रंप के साथ इस द्विपक्षीय बैठक में मार्सेला ने कहा कि ट्रंप आगामी सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ विश्वकप पर चर्चा करेंगे। उन्हें इस बात को दर्शाना नहीं भूलना चाहिए कि पुर्तगाल अब भी दौड़ में है और उसे जीत की आशा है।

PunjabKesari

पुर्तगाली राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप यह ना भूलें कि पुर्तगाल के पास विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जिसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो कहते हैं। ट्रंप ने कहा कि पुर्तगाल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उन्होंने मार्सेला से रोनाल्डो की क्षमता के बारे में पूछा। इस पर मार्सेलो ने कहा कि रोनाल्डो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने रोनाल्डो के पुर्तगाल के राष्ट्रपति पद के संघर्ष में शामिल होने के बारे में पूछ लिया।

PunjabKesari

ट्रंप ने साथ ही मार्सेला को आश्वासन भी दिया कि रोनाल्डो उनके खिलाफ कभी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। मार्सेला ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पुर्तगाल बिल्कुल भी अमेरिका की तरह नहीं है। वह थोड़ा अलग है।

PunjabKesari