नई दिल्लीः पुर्तगाल के स्टार फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम की एक पोस्ट की कीमत जानकर आप सब दंग रह जाएंगे। इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल की सूची के मुताबिक रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 136 मिलियन फोलोअर्स हैं। वह अपने एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट से सर्वाधिक 750,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.16 करोड़ रुपए) कमाते हैं।
इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अमेरिकी बास्केटबॉल सुपरस्टार स्टीफन करी और रिटायर्ड दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर को पीछे छोड़ नौवां स्थान हासिल कर लिया है। कोहली के इंस्टाग्राम पर 23.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 120,000 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 83 लाख रुपए) कमाते हैं। इस मामले में रोनाल्डो के बाद मशहूर ब्राजीली फुटबॉलर नेमार दूसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो के प्रबल प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी तीसरे स्थान पर हैं।
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 136 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 750,000 (लगभग 5.16 करोड़ रुपए)
2. नेमार
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 100 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 600,000
3. लियोनल मेस्सी
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 97.2 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 500,000
4. डेविड बेकहम
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 49.7 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 300,000
5. गेरेथ बेल
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 35.4 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 185,000
6. ज्लाटन इब्राहिमोविच
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 34.5 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 175,000
7. लुईस सुआरेज
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 29.2 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 150,000
8. कॉनर मैक्ग्रेगर
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 24.5 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 125,000
9. विराट कोहली
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 23.2 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 120,000 (लगभग 83 लाख रुपए)
10. स्टीफन करी
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 21.3 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 110,000
11. फ्लॉयड मेवेदर
इंस्टाग्राम फोलोअर्स- 20.8 मिलियन
एक पोस्ट की कीमत- USD 107,000