Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हाल ही में एक चैट शो का हिस्सा बने। इस चैट शो के दौरान रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर कहा कि मैनें अपनी जिंदगी में उनसे बड़ा कप्तान नही देखा। उनका मुश्किल समय में शांत रहना ही उनके फैसले लेने में मदद करता है। 

महेंद्र सिंह धोनी क्यों है भारत के सफल कप्तान 

PunjabKesari, rohit sharma photo, rohit sharma images, rohit sharma pic

रोहित ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा भारत जानता है कि वह क्या हैं और किस तरीके से रहते हैं। शांत स्वभाव के कारण ही उन्हें मैदान पर इस तरह के अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलती है। जब आप देखते हैं कि वह सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं और उनके साथ तीनों आईसीसी ट्रॉफी और कई आईपीएल खिताब भी हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं और इसके पीछे एक कारण यह है कि वह दबाव की स्थिति में शांत रहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी युवा गेंदबाजों को कैसे संभालते

PunjabKesari, rohit sharma photo, dhoni photos, ms dhoni images, rohit sharma images

रोहित ने आगे कहा कि मैंने उन्हें काफी युवा गेंदबाजों को संभालते हुए देखा है जब वे दबाव में आ जाते हैं। तब धोनी उस गेंदबाज के पास जाते हैं और उसके कंधे पर हाथ रख कर उन्हें बताते हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नही। आप जानते हैं कि जब किसी टीम के वरिष्ठ सदस्य द्वारा एक युवा खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, तो आप स्पष्ट रूप से आत्मविश्वास महसूस करते हैं और टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं।

रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर का सफर 

PunjabKesari, rohit sharma photo, dhoni photos, ms dhoni images, rohit sharma images

इस चैट शो के दौरान रोहित ने अपने क्रिकेटिंग करियर के सफर भी याद किया और बताया कैसे वह समय बचाने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई इंडियंस टीम के विदेशी खिलाड़ियों को मुंबई का स्ट्रीट फूड बहुत पंसद है।