Sports

जालन्धर : लगता है- टीम इंडिया के स्टार प्लेयरों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। ताजा मामला रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम अकाऊंट पर से उपजा है जिसकी फोलोइंग लिस्ट में अनुष्का शर्मा (Anushka Shrma) गायब है। अनुष्का भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी है। कुछ दिनों पहले रोहित ने कथित तौर पर विराट को भी इस लिस्ट से हटा दिया था। अब अनुष्का को इस लिस्ट से हटाने से साफ है कि इन दोनों दिग्गजों में कहीं तो कुछ गड़बड़ चल रही है। 

रोहित शर्मा की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट

anushka sharma photo, anushka sharma image, अनुष्का शर्मा फोटो

रोहित इंस्टाग्राम पर अभी सिर्फ 95 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें घरेलू खिलाडिय़ों के अलावा जाने-माने विदेशी खिलाड़ी भी हैं। जबकि इस लिस्ट में कोहली और अनुष्का नहीं है। इस संबंधी मुंबई से छपते एक अखबार ने खुलासा किया है कि रोहित पहले कोहली और अनुष्का को फॉलो करते थे लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में यह दोनों नहीं है। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली में विवाद 

Rohit sharma image, virat kohli image, anushka sharma photo, rohit sharma photo, virat koli photo, रोहित शर्मा फोटो

बता दें कि क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के दौरान ही ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि विराट और रोहित में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। कहा गया- टीम इंडिया दो धड़ों में बंट चुकी है। एक धड़ा कोहली के साथ है तो दूसरा रोहित के साथ। यह विवाद तब पुख्ता हो गया था जब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) ने एक इंटरव्यू में माना था कि कई फैसलों को लेकर खिलाडिय़ों के अलग-अलग मत होते हैं लेकिन अंत में होता वही है जो सहमति से हो।