स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने श्रीलंका को आखिरी टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है और इसके साथ सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार तीसरी टी20 को क्लीन स्वीप किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पहले न्यूजीलैंड फिर उसके बाद वेस्टइंडीज और उसके बाद अब श्रीलंका को भी क्लीन स्वीप कर दिया है। इसके साथ ही रोहित सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 5 बार क्लीन स्वीप किया है। वहीं इस मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर आते हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने दो बार टी20 फॉर्मेट टीमों का क्लीन स्वीप किया है। जबकि धोनी की कप्तानी में भारत ने सिर्फ एक बार ही क्लीन स्वीप किया है।
श्रीलंका पर जीत करने के साथ भारत ने अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड
संयुक्त लगातार सबसे ज्यादा जीत - 12
घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा जीत - 40
एक टीम विरुद्ध सबसे ज्यादा जीत - 17 (श्रीलंका)
टी20I में लगातार सबसे ज्यादा जीत
12 : भारत (2021-22*)
12 : अफगानिस्तान (2018-19)
12 : रोमानिया (2020-21*)