Sports

नई दिल्ली : दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर प्रदूषण को मात देकर भारत और बांगलादेश के बीच खेले जाने वाला पहला टी-20 मैच शुरू हो गया। भारत की इस मैच में शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) केवल नौ रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन इस पारी ने रोहित के नाम ऐसी उपलब्धि जोड़ दी है जिससे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक खास रिकॉर्ड में पीछे छूट गए हैं। दरअसल रोहित अब 99 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने धोनी के 98 मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

भारत के लिए सबसे अधिक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 

99 रोहित शर्मा *
98 एमएस धोनी
78 सुरेश रैना
72 विराट कोहली
58 युवराज सिंह

सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले प्लेयर

111 शोएब मलिक (पाकिस्तान)
99 रोहित शर्मा (भारत)
98 एमएस धोनी (भारत)
91 रोस टेलर (न्यूजीलैंड)
90 केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड)

टी-20 आई में सर्वाधिक रन

रोहित शर्मा - 2452 *
विराट कोहली - 2450
एम गुप्टिल - 2285
एस मलिक - 2263
बी मैकुलम - 2140

रोहित शर्मा  के अब बांगलादेश के खिलाफ नौ मैचों में 365 रन हो गए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 137 के करीब रही है। जबकि इस दौरान वह चार अर्धशतक लगाने में भी सफल रहे हैैं। रोहित बंगलादेश से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 425 रन (12 मैच में) सर्वाधिक बना चुके हैं।