Sports

जालंधर : भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें वनडे में भी खूब चला। उन्होंने महज 56 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों के साथ 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। सीरीज का सबसे लंबा छक्का (99 मीटर) लगाने वाले रोहित शर्मा के नाम पर अब कुल 202 छक्के हो गए हैं। ऐसा कर उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम (200 छक्के) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा वनडे में सबसे कम पारियों में 200 छक्के

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit Sharma images, Rohit Sharma pic

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने का कारनामा 187वीं पारी के दौरान किया। ऐसा कर उन्होंने पाकिस्तान के सिक्सर किंग शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने अपने वनडे करियर का 200वां छक्का 195वें मैच में मारा था। अब रोहित के बाद इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स (214 पारियां), ब्रैंडन मैक्कुलम (228 पारियां), क्रिस गेल (241 पारियां), एमएस धोनी (248 पारियां), सनथ जयसूर्या (343 पारियां) शामिल हैं।

रोहित शर्मा ने 8387वीं गेंद पर लगाया 200वां छक्का

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit Sharma images, Rohit Sharma pic

रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की 8387 गेंद पर 200वां छक्का लगाया। हालांकि, महज 4203 गेेंदों में 200 छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी उनसे आगे चल रहे हैं, लेकिन जिस रफ्तार से रोहित आगे बढ़ रहे हैं, उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ऐसे अन्य रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे। बता दें कि एबी डिविलियर्स ने 9390, क्रिस गेल ने 10197, एमएस धोनी ने 10368 तो सनथ जयसूर्या ने 11774 गेंदें खेलकर अपने 200 छक्के पूरे किए थे।

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन 

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit Sharma images, Rohit Sharma pic

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में रोहित के नाम दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 389 रन जुड़ गए हैं। ऐसा कर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे इसी सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली (5 मैच, 453 रन) चल रहे हैं। बता दें कि इसे पहले 2017 में अंजिक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 336 रन बनाए थे। इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण (312 रन), 2011 में रोहित शर्मा (305 रन) और 2002 में राहुल द्रविड़ (300 रन) के नाम शामिल हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से जुड़े फैक्ट 

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit Sharma images, Rohit Sharma pic

1. वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर 104 इसी मैच में बना।

2. 46.4 ओवर फेंके गए पूरे मैच के दौरान। यह भारत का सबसे छोटा मैच है। इससे पहले 2010 में चेन्नई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने 48.1 ओवर (भारत 21.1, न्यूजीलैंड 27) खेले थे।

3. रोहित शर्मा ने सीरीज के दौरान 16 छक्के लगाए। ऐसा कर उन्होंने वेस्टइंडीज के प्लेयर शिमरोन हेटमायर (16 छक्के) का रिकॉर्ड बराबर किया।

4. किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (453 रन) तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे पाकिस्तान के फखर जमान 515 रन और जिम्बाब्वे के मस्काजदा (467 रन) हैं।

5. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 8वीं सीरीज जीती है। भारत ने यह सिलसिला 2007 से शुरू किया था। श्रीलंका के खिलाफ भी भारत लगातार 8 सीरीज जीत चुका है।