जालन्धर : टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज व आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा (Samaira Sharma) एक वीडियो इन दिनों सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है। समायरा का बीते साल 30 दिसंबर को जन्म हुआ था। जन्म के तीन महीने बाद ही उनकी एक क्यूट वीडियो सामने आई है जिसमें वह स्पैनिश भाषा (Spanish Language) सुनकर चहकती नजर आती है। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर यह वीडियो शेयर की है। जिसमें समायरा से जब स्पैनिष भाषा के शब्द ओला बोलकर बात की जाती है तो वह चहकती हुई आगे से जवाब देती है।
रोहित शर्मा की बेटी समायरा की वीडियो
रोहित शर्मा ने उक्त वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- तीन महीनों में स्पैनिश लैसन। रोहित शर्मा द्वारा डाली गई वीडियो को महज 5 घंटों में ही करीब 10 लाख व्यू आ चुके थे। देखें वीडियो-
रोहित शर्मा चोट के कारण पंजाब के खिलाफ नहीं खेले मैच
मुंबई की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा बुधवार सुबह प्रैक्टिस सीजन के दौरान चोट लगने से पंजाब के खिलाफ मैच में उतर नहीं पाए। उनकी जगह कैरोन पोलार्ड ने मुंबई की कप्तानी की। रोहित अब तक पांच मैचों में 118 रन बना चुके हैं। इनमें बेंगलुरु के खिलाफ 48 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ है।