Sports

इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 118 रनोें की पारी में 10 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आैर विंडीज के क्रिस गेल के छक्कों का रिकाॅर्ड धवस्त कर दिया। 

लगाए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकाॅर्ड डीवीलियर्स के नाम था, जिन्होंने साल 2015 में 63 छक्के लगाए थे। लेकिन अब रोहित ने उनका यह रिकाॅर्ड तोड़ते हुए साल 2017 में 64 छक्के हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर अब क्रिस गेल हैं। गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। 
PunjabKesari
अभी बढ़ सकती है छक्कों की संख्या
इस साल में रोहित के छक्कों की संख्या आैर बढ़ सकती है, क्योंकि अभी श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच बाकी है। यह मैच रविवार यानी 24 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। 
PunjabKesari
T-20 में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक शतक लगाने वाले इकलाैते बल्लेबाज और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के बैंडन मैकुलम, वेस्टइंडीज के एविन लुईस और न्यूजीलैंज के कोलिन मुनरो ये कारनामा कर चुके हैं।