Sports

हेमिल्टन : हिटमैन के नाम से मशहूर भारत के रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ जब तीसरे और अंतिम ट््वंटी-20 मुकाबले में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य इस फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाना होगा। रोहित अब तक 92 मैचों में 102 छक्के मार चुके हैं और अब उनके सामने वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का 103 छक्कों का रिकॉर्ड है। हालांकि गेल ने अब तक 56 और गुप्टिल ने 76 मैच खेले हैं। रोहित 92 मैच खेल चुके हैं। इस सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल रहे रोहित ने पिछले मैच में 50 रन बनाने के साथ ही गुप्टिल का ट््वंटी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
Rohit sharma become new sixer king in Hamilton T20 against NZ
गुप्टिल के 76 मैचों में 2272 रन है जबकि रोहित के 2288 रन हैं। कल के मुकाबले में यदि रोहित एक छक्का मार देते हैं तो वह टेस्ट, वनडे और ट््वंटी-20 तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 350 छक्के मारने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित के अब तक तीनों फॉर्मेट में 326 मैचों में 349 छक्के मारे हैं। रोहित ने 27 टेस्ट में 32 छक्के, 201 वनडे में 215 छक्के और 92 ट््वंटी-20 में 102 छक्के मारे हैं।
Rohit sharma become new sixer king in Hamilton T20 against NZ
विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी यदि तीसरे मैच में दो छक्के मार जाते हैं तो वह तीनों फॉर्मेट में कुल 350 छक्के पूरे कर लेंगे। धोनी के अब तक 523 मैचों में 348 छक्के हैं। धोनी ने 90 टेस्ट में 78 छक्के, 338 वनडे में 222 छक्के और 95 ट््वंटी-20 में 48 छक्के मारे हैं।
शाहिद आफरीदी, पाकिस्तान 524 मैचों में 476 छक्के
क्रिस गेल, वैस्टइंडीज, 443 मैचों में 476 छक्के
बैं्रडन मैक्कुलम, न्यूजीलैंड, 432 मैचों में 398 छक्के 
सनत जयसूर्या, श्रीलंका, 586 मैचों में 352 छक्के