Sports

लंदनः भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इन दिनों रिकॉर्डस की झड़ी लगाने में जुटे हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भी शिखर धवन आैर रोहित शर्मा के रूप में भारतीय ओपनर जोड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 

दरअसल, वनडे में रोहित-धवन की जोड़ी इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों के बीच दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ इस जोड़ी के इंग्लैंड में 893 रन हो गए हैं। 

इन्हें छोड़ा पीछे
खास बात यह रही कि रोहित-धवन ने यह कीर्तिमान इंग्लैंड टीम की ही एक ओपनिंग जोड़ी को पछाड़कर स्थापित किया। बता दें कि इससे पहले जेसन राॅय आैर एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने इंग्लैंड में ओपनिंग करते हुए सर्वाधिक रन बनाए थे। अंग्रेज टीम की इस जोड़ी ने 879 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाली जोड़ी-
893 रोहित - धावन
879 रॉय - हेल्स
858 कुक - बेल
822 रॉय - बैयरस्टो
771 ट्रेस्कोथिक - स्ट्रॉस
750 ग्रीनिज - हेन्स