Sports

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा आईपीएल में नई उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल सुरेश रैना को पछाड़कर हासिल की। 

रैना अबतक खेले गए 163 मैचों में 174 छक्के लगा चुके हैं, वहीं रोहित 163 मैचों में 179 छक्के लगाकर उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित ने मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में 52 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चाैकों के अलावा 5 छक्के भी शामिल थे।
PunjabKesari
IPL में सर्वाधिक छक्के लगान वाले 5 बल्लेबाज-
1. क्रिस गेल- 269
2. रोहित शर्मा- 179
3. सुरेश रैना- 174
4. विराट कोहली- 167
5. एबी डीविलियर्स- 166