Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 ऑक्शन में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज पर खरीदा। ऐसे में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा  ने लिन को टीम में चुनने पर टीम के मालकिन से सवाल कर दिया। जिसकी क्रिकेट के गलियारों में काफी चर्चा है। 

PunjabKesari
दरअसल, ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक पोस्ट पर मजाकियां कमेंट करते हुए लिखा, 'अब रोहित शर्मा कहां बल्लेबाजी करेगा'।...पिछले आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने ओपनिंग की थी। इस जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा काम भी किया था। हालांकि अब ओपनिंग की पोजीशन के लिए क्रिस लिन का नाम भी जुड़ चूका है। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद लिन ने ट्वीट करते हुए खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, मुंबई इंडियंस, बेहतरीन शहर, क्वालिटी फ्रेंचाइजी, फ्लैट विकेट, जसप्रीत बुमराह को नहीं खेलने पड़ेगा, आईपीएल 2020 का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।” उनका ये ट्वीट अभी सुर्खियों में आया ही था कि इस पर बुमराह खुद को रिप्लाई करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इसके जवाब में लिन को लिखा, हाहाहा, टीम में स्वागत है। क्रिस लीन आपको अभी भी नेट्स पर मेरा सामना करना पड़ेगा। 

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी 

खिलाड़ी टाइप कीमत
नाथन कूल्टर-नाइल बाॅलर 8 करोड़
क्रिस लिन बल्लेबाज 2 करोड़
सौरभ तिवारी बल्लेबाज 50 लाख
दिग्विजय देशमुख ऑलराउंडर 20 लाख
प्रिंस बलवंत राय सिंह ऑलराउंडर 20 लाख
मोहसिन खान गेंदबाज 20 लाख