Sports

जालन्धर, (जसमीत सिंह) : टैनिस जगत के दिग्गज प्लेयर रोजर फैडरर ने आखिरकार दुबई टेनिस चैंपियनशिप में यूनान के स्टीफेनोस सिटसिपास को हराकर करियर का 100वां सिंगल खिताब जीत लिया है। फैडरर ने फाइनल में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज कर टैनिस जगत का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया। फैडरर से आगे अभी जिम्मी कोनर्स ही रह गए हैं जोकि 109 सिंगल खिताब जीतकर टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, फाइनल में हारने वाले सिटसिपास ने कहा कि रोजर के खिलाफ खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। वह मेरे तब से आदर्श हैं जब बचपन में मैं उन्हें टीवी पर देखा करता थ। फैडरर के बाद इवान लैंडल (अमरीका-चैकोस्लोवाकिया) ने 94, राफेल नडाल (स्पेन) ने 80, जॉन मैकेनरो (अमरीका) ने 77, रॉड लेवर (ऑस्ट्रेलिया) ने 74 और नोवाक जोकोविक (सर्बिया) ने 73 खिताब जीते हैं।
यह हैं टॉप पर : 167 खिताब महिला एकल में जीतकर मार्टिना नवरातिलोवा अभी भी टॉप पर

चारों कोर्ट पर धूम मचाई है फैडरर ने

Roger Federer wins 100th ATP title

02 टाइटल कारपेट कोर्ट पर जीतने में सफल
11 क्ले कोर्ट पर फाइनल जीते
18 ग्रास कोर्ट के टाइटल भी जीते
69 हार्ड कोर्ट पर टाइटल जीते फैडरर ने

फैडरर से जुड़े फैक्ट

Roger Federer wins 100th ATP title
20 ग्रैंड स्लैम सिंगल टाइटल जीते हैं फैडरर ने
24 टाइटल लगातार जीते 2003 से 2005 तक
41 मैच लगातार जीते अगस्त 2006 से 2007 तक
65 मैच ग्रास कोर्ट पर 2003 से जून 2008 तक जीते
310 सप्ताह तक रैंकिंग में नंबर वन रहे 

रिकॉर्ड कायम कर यह बोले फैडरर
Roger Federer wins 100th ATP title
100वां टाइटल जीतने के बाद रोजर ने कहा- मैं बेहद खुश हूं कि मैं अभी भी स्वस्थ हूं। मेरे पास अच्छी टीम है। फैमिली है जो मुझे स्पोर्ट करती है। यह एक गहरी संतुष्टि है। बहुत सारे लोग हमेशा सभी ग्रैंड स्लैम खेलने पर जोर देते हैं लेकिन मैं ए.टी.पी. टूर खेलता है। यह ऐसी जगह है जहां मैंने बहुत सारे खिताब जीते हैं। मैं हर समय स्लैम के बीच आराम नहीं करता, जैसे लोग सोचते हैं कि मैं हो सकता हूं। मुझे लगता है कि यह सप्ताह मेरे लिए बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

दो-तिहाई फाइनल जीतते हैं रोजर फैडरर

टाइप                               जीते    हारे    कुल      औसत
एकल ग्रैंड स्लैम टूर्नामैंट     20     10      30       0.67
ईयर-एंड चैंपियनशिप        6       4        10       0.67
ओलम्पिक खेल                0      1        1          0.00
ए.टी.पी. मास्टर्स 1000     27     21     48        0.56
ए.टी.पी. टूर 500             22     7       29        0.76
ए.टी.पी. टूर 250             25     9       34        0.74
कुल                             100    52     152      0.66

ऐसा रहा सफर

पहला टाइटल मिलान, विरुद्ध- जुलियन बॉटर (फ्रांस)
20वां टाइटल यू.एस. ओपन, विरुद्ध- कार्लोस मोया (स्पेन)
40वां टाइटल टोरंटो, विरुद्ध- रिचर्ड गास्केट (फ्रांस)
60वां टाइटल विम्बलडन, विरुद्ध-एंडी रॉड्रिक (यू.एस.ए.)
80वां टाइटल सिनसिनाटी, विरुद्ध-डेविड फेरर (स्पेन)
100वां टाइटल दुबई, विरुद्ध- स्टीफनोस त्सितिपास (ग्रीस)

हर साल जीता कोई न कोई टाइटल
2001 : 1, 2002 : 3, 2003 : 7, 2004 : 11, 2005 : 11, 2006 : 12, 2007 : 8, 2008 : 4, 2009 : 4, 2010 : 5, 2011 : 4, 2012 : 6, 2013 : 1, 2014 : 5, 2015 : 6, 2016 : 0, 2017 : 7, 2018 : 4, 2019 : 1