Sports

जालन्धर : आईपीएल-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे रोबिन उथप्पा आईपीएल में चार हजार रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उथप्पा मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब 19 रन पर खेल रहे थे तब उन्होंने यह प्राप्ति अपने नाम कर ली थी। उथप्पा के अब 159 मैचों में 29 की औसत से 4037 रन हो गए हैं। उन्होंने 153 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। 
सबसे कम पारियों में चार हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम पर है। वार्नर ने 114 पारियों में ही चार हजार रन पूरे कर लिए थे। इसके बाद विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने 128 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। इसके बाद 140 पारियों के साथ सुरेश रैना और गौतम गंभीर, 147 पारियों के साथ रोहित शर्मा बने हुए हैं।

मुंबई ने कोलकाता पर दर्ज की लगातार 7वीं जीत
मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ रविवार को कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में जीत के साथ लगातार सात जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे ऊपर चल रहा है जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स को 2011-2015 सीजन में लगातार आठ बार हराया। इसके बाद कोलकाता ने 2014-2017 में पंजाब को आठ बार लगातार हराया। चेन्नई भी दिल्ली को सात बार लगातार हरा चुका है।