Sports

जालन्धर : भारत और इंगलैंड के बीच नॉटिंघम में चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान अपना पहला ही टेस्ट खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर की महज दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता तो खोला ही, साथ ही साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने छक्का मारकर अपना खाता खोला। पंत पहले दिन तक 32 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे थे। गौर हो कि पंत ने जब छक्का मारा तो उनके जीभ बाहर थी। सोशल साइट्स पर ऐसे कई फोटोज फायरल हुई जिसमें लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह पंत ही है जो जीब  निकालकर पहले चिढ़ाते हैं और फिर छक्का भी लगाते हैं।

देखें पंत का लगाया छक्का-


भज्जी-गांगुली ने भी की तारीफ

PunjabKesari

पंत ने विशेष अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की तो भारतीय क्रिकेट दिग्गज हरभजन सिंह उर्फ भज्जी और सौरव गांगुली भी उनके बल्लेबाजी कला के कायम हो गए। भज्जी और गांगुली ने ट्विट कर पंत को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

हर 19वीं गेंद पर औसतन लगा रहे हैं छक्का

PunjabKesari

ट्वंटी-20 के जबरदस्त प्लेयर रिषभ पंत फस्र्ट क्लास क्रिकेट हो या लिस्ट ए, छक्के मारने के लिए खासे मशहूर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फस्र्ट क्लास, लिस्ट ए और टी-20 में वह अब तक 3651 गेंदों का सामना करते हुए 197 छक्के लगा चुके हैं। यानी हर 19वीं गेंद पर पंत छक्का लगा रहे हैं। 
देखें पंत का रिकॉर्ड
फस्र्ट क्लास - 75 छक्के 1831 गेंदों में (24 गेंदों पर एक छक्का)
लिस्ट ए - 25 छक्के 736 गेंदों में (29 गेंदों पर एक छक्का)
टी-ट्वंटी - 97 छक्के 1084 गेंदों में (11 गेंदों पर एक छक्का)
कुल 197 छक्के 3651 गेंदों में (औसतन 19 गेंदों पर एक छक्का)