Sports

सिंगापुर : एशिया पैसेफिक एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शुक्रवार को रेहान थॉमस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह अंडर-64 का कार्ड खेला। थामस का 64 का स्कोर इस प्रतियोगिता में पिछले 10 वर्षों में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दिन के सर्वश्रेष्ठ छह स्कोर में 3 भारतीयों के नाम रहे। थामस के अलावा 2 अन्य भारतीयों काॢतक शर्मा और युवराज संधू ने चार अंडर 66 का स्कोर बनाया। अब टॉप-15 में तीन भारतीय हो गए हैं। भारत के 5 खिलाड़ी कट में जगह बनाने में सफल रहे। 

लाहिड़ी की सेफवे ओपन में निराशाजनक शुरूआत  
PunjabKesari

नापा (कैलिफोर्निया) : भारतीय गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी ने सेफवे ओपन में निराशाजनक शुरूआत करके पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर किया। लाहिड़ी ने 64 लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में तीसरे होल पर बर्डी लगाया लेकिन छठे और सातवें होल पर बोगी किया। इस बीच सेप स्ट्राका ने बोगीरहित नौ अंडर 63 का स्कोर करके एकल बढ़त बना ली है।      

मडप्पा संयुक्त 7वें स्थान पर, 8 भारतीयों ने किया कट में प्रवेश  
PunjabKesari

लिंकोउ (चीनी ताइपै) : यिआंगडेर प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में विराज मडप्पा ने छह अंडर 66 का स्कोर करके संयुक्त सातवें स्थान पर कब्जा कर लिया है। पांच लाख डालर ईनामी राशि के इस टूर्नामैंट के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन से मडप्पा कल 80वें स्थान से छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए। जान कैटलिन और पानुफोल पी संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारत के शिव कपूर और एसएसपी चौरसिया संयुक्त 19वें स्थान पर है। हिम्मत राय और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 49वें स्थान पर है। शुभंकर शर्मा, राहिल गंगजी, उदयन माने, जीव मिल्खा सिंह और चिराग कुमार कट में प्रवेश से चूक गए।