रायपुर: IPL 2026 में बुधवार, 13 अप्रैल को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच रायपुर में अहम मुकाबला खेला जाएगा। RCB जहां जीत के साथ टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी, वहीं KKR के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने को यह मैच बेहद अहम है। मुकाबले से पहले जानिए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11।
RCB vs KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 35
RCB जीती: 15
KKR जीती: 20
दोनों टीमों के बीच खास रिकॉर्ड
सबसे बड़ा स्कोर: KKR – 222/3, बेंगलुरु, 2008
सबसे छोटा स्कोर: RCB – 49 ऑलआउट, कोलकाता, 2017
सबसे ज्यादा रन: Virat Kohli – 1021 रन
सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी: Brendon McCullum – 158*
सबसे ज्यादा विकेट: सुनील नरेन – 27 विकेट
रायपुर पिच रिपोर्ट
रायपुर की पिच इस सीजन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में 15 में से 14 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे। ऐसे में इस मैच में भी पेसर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है।
मौसम का हाल
रायपुर में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
टॉप पर नजरें जमाए RCB, KKR पर बढ़ा दबाव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि Sunrisers Hyderabad और Gujarat Titans भी 14 अंक तक पहुंच चुकी हैं, इसलिए RCB के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति मुश्किल बनी हुई है। टीम ने 10 मैचों में सिर्फ 9 अंक हासिल किए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब लगभग हर मैच जीतना जरूरी हो गया है।
संभावित प्लेइंग 11
RCB: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
मैच डिटेल्स
मैच: RCB vs KKR, IPL 2026
तारीख: 13 मई 2026,शाम 7:30 बजे (IST)
मैदान: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar