Sports

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। सीजन शुरू होने से पहले ही नियमित कप्तन महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। नया कप्तान रविंद्र जडेजा को बनाया गया जोकि कप्तानी के दबाव में खुद भी प्रदर्शन करना भूल गए। आखिर मिड सीजन में ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी। जिसके बाद चेन्नई प्रबंधन ने धोनी को फिर से कप्तान बना दिया। हालांकि रविवार को जब चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरी तो उसमें जडेजा मैदान पर नहीं दिखे। कई तरह की अफवाहें उठें इससे पहले ही धोनी ने इस पर विराम लगा दिया। 

 

यह भी पढ़ें:-  RCB vs SRH : IPL में छठी बार गोल्डन डक हुए Virat Kohli, सीजन में 3 बार पहली बार

यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती, जानें दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज को क्या हुआ

 

धोनी ने टॉस के समय कहा कि हमारे गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को देखते हुए हम पहले फील्डिंग करने का निर्णय लेते। टॉस हमारे हाथ में नहीं है। यह सीजन हमारे लिए खराब रहा है। जब बड़ी नीलामी के बाद कुछ बदलाव होते हैं, तो कभी-कभी आपको यह देखने की जरूरत होती है कि सबसे अच्छा संयोजन क्या है। जडेजा की बात करें तो वह अभी फिट नहीं है। उनकी जगह शिवम दुबे टीम में आए हैं।

जडेजा की अगर बात की जाए तो इस सीजन में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। कप्तानी में भी जडेजा के लिए यह सीजन खराब रहा। छह मैचों में टीम की हार के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी। जडेजा को चेन्नई प्रबंधन ने 16 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था। लेकिन वह बतौर कप्तान इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।