Sports

जालन्धर : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने बैन के बाद शानदार वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के तहत बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है। पहली पारी में 66 रन बनाने वाले पृथ्वी ने दृसरी पारी में हमलावर रुख जारी रखा। उन्होंने कुल 179 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्कों की मदद से 202 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 112 रही। पृथ्वी का यह फस्र्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है। 

पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक 

PunjabKesari, prithvi shaw photo, prithvi shaw image

इससे पहले मुंबई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 431 रन बनाए थे। पृथ्वी ने पहली पारी में 66 तो अजिंक्य रहाणे ने 79 रन बनाए थे। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज शम्स मुलानी ने 89 तो शार्दुल ठाकुर ने 64 रन बनाकर टीम को 400 रनों के पार पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी बड़ौदा की टीम पहली पारी में 307 रन पर ही सिमेट गई। बड़ौदा की ओर से केदार देवधर ने 190 गेंदों में 21 चौके और एक छक्के की मदद से 160 रन बनाए।

पृथ्वी शॉ ने 202 रन बनाए 

PunjabKesari, prithvi shaw photo, prithvi shaw image

मुंबई ने पहली पारी में 124 रनों की लीड मिलने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार शुरुआत की। पृथ्वी और जेन गोकुल बिस्टा ने पहले 33 ओवरों में ही टीम का स्कोर 190 रन पर ला खड़ा किया। बिस्टा ने 68 रन बनाए। इसके बाद पृथ्वी ने सूर्यकुमार यादव के साथमिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। पृथ्वी जब 202 रन पर आऊट हुए तो मुंबई का स्कोर महज 55 ओवरों में 313 रन था।

ऐसे दूसरे पारी में बड़ौदा के बॉलरों ने दिए रन

भार्गव भट्ट : 19 ओवर, 152 रन
बबाशफी पठान : 3 ओवर, 24 रन
अभिमन्यु राजपूत : 4 ओवर, 36 रन
युसूफ पठान 4.2 ओवर, 49 रन
दीपक हुड्डा 16 ओवर, 52 रन
क्रुणाल पंड्या 11 ओवर, 48 रन
सोएब सोपेरिया 8 ओवर, 35 रन
विष्णु सोलंकी : 1 ओवर, 10 रन

पृथ्वी शॉ का फस्र्ट क्लास करियर

18 मैच, 2035 रन, 9 शतक, 8 अर्धशतक, औसत 65

पृथ्वी शॉ की सोशल मीडिया पर हुई खूब तारीफ

पृथ्वी के अलावा सूर्यकुमार यादव भी छाए

इसी मैच में एक तरफ जहां पृथ्वी कहर बरपा रहे थे तो वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्लाा भी इस दौरान खूब चला। सूर्यकुमार ने 70 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। सूर्यकुमार  का स्ट्राइक रेट पृथ्वी से भी ज्यादा 145.71 का रहा।