Sports

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स ने शारजहां के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच को अपने बल्लेबाजों के दम पर जीत लिया। पहले बॉलिंग करने आई राजस्थान की पंजाब के केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने खूब पिटाई की थी। 224 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने संजू सैमसन और राहुल तेवतिया की आतिशी पारियों की बदौलत जीत हासिल कर ली। यह आईपीएल में कुल का पीछा करते हुए की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भी राजस्थान ने 2008 आईपीएल में डैक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य हासिल किया था। देखें रिकॉर्ड-

PunjabKesari

आईपीएल में सबसे सफल चेस
223 आरआर बनाम पंजाब, शारजाह 2020 *
215 आरआर बनाम डेक्कन, हैदराबाद 2008
209 डीडी बनाम गुजरात, दिल्ली 2017

आईपीएल में सफल रन चेज के आखिरी पांच ओवरों में सर्वाधिक रन
86 राजस्थान बनाम पंजाब, शारजाह 2020 *
77 सीएसके बनाम आरसीबी चेन्नई 2012
72 आरसीबी बनाम डेक्कन बेंगलुरु 2012
72 चेन्नई बनाम बेंगलुरु, बेंगलुरु 2018
72 केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 2019

सीजन में पावरप्ले का उच्च स्कोर
69-1 राजस्थान बनाम पंजाब
60-0 पंजाब बनाम राजस्थान
59-1 मुंबई बनाम कोलकाता
54-1 राजस्थान बनाम चेन्नई